Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने मानव तस्करी, भारतीय पत्रकार अरेस्ट
होम Headlines राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने मानव तस्करी, भारतीय पत्रकार अरेस्ट

राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने मानव तस्करी, भारतीय पत्रकार अरेस्ट

0
राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने मानव तस्करी, भारतीय पत्रकार अरेस्ट
Indian journalist arrested for human trafficking in Australia
Indian journalist arrested for human trafficking in Australia
Indian journalist arrested for human trafficking in Australia

सिडनी। भारत के एक पत्रकार को आठ लोगों को मीडिया कर्मी बताकर आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने से शुरू होने जा रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कवरेज के बहाने अवैध रूप से प्रवेश कराने के आरोप में ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

बीबीसी न्यूज के अनुसार ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर इन लोगों ने अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रमंडल खेलों के समाचार संकलन के लिए यहां आए हैं। वैध मीडिया प्रवेश पत्र धारक पत्रकार राकेश शर्मा को यदि मानव तस्करी के लिए दोषी करार दिया गया तो उसे 20 वर्ष तक के कारावास की सजा हो सकती है।

राष्ट्रमंडल खेल आस्ट्रेलिया के गोल्ड तट पर चार से 15 अप्रेल तक होंगे। पत्रकार की सहायता से लोगों का यह समूह बैंकाक होकर यहां पहुंचा। बैंकाक के अधिकारियों को इनके पास फर्जी दस्तावेज होने का संदेह हुआ था और उन्होंने आस्ट्रेलिया के अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। राकेश शर्मा के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज रखने और भ्रामक सूचनाएं देने के आरोप लगाए गए हैं।

आस्ट्रेलिया के सीमा बल अधिकारी टेरी प्राइस ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ी, टीम अधिकारी, दर्शक, मीडिया कर्मी या जो कोई भी आस्ट्रेलिया में प्रवेश करना चाहता है उसे वैध वीसा और संंबंधित आवश्यक दस्तावेज रखना जरूरी है। इस मामले में अगली सुनवाई छह अप्रेल को होगी।