Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2018 : सात भारतीय कप्तानों के मुकाबले एक विदेशी कप्तान
होम Breaking IPL 2018 : सात भारतीय कप्तानों के मुकाबले एक विदेशी कप्तान

IPL 2018 : सात भारतीय कप्तानों के मुकाबले एक विदेशी कप्तान

0
IPL 2018 : सात भारतीय कप्तानों के मुकाबले एक विदेशी कप्तान
Indian Premier League captains: 7 Indians, 1 Kiwi
Indian Premier League captains: 7 Indians, 1 Kiwi
Indian Premier League captains: 7 Indians, 1 Kiwi

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के सात अप्रेल से शुरू होने वाले 11 वें संस्करण में इस बार सात भारतीय कप्तानों के मुकाबले एक विदेशी कप्तान होगा।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को बॉल टेंपरिंग प्रकरण के कारण आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद यह स्थिति आयी है, हालांकि वार्नर की जगह न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाने के साथ ही आईपीएल के इतिहास में पहली बार दुर्लभ रिकॉर्ड बनते बनते रह गया।

यदि हैदराबाद ने किसी भारतीय को वार्नर की जगह अपना कप्तान नियुक्त किया होता तो आईपीएल के इतिहास में पहली बार सभी टीमों के कप्तान भारतीय होने का अनूठा रिकॉर्ड बन जाता।

सबगुरु न्यूज चैनल देखने के लिए यहां क्लीक करें

स्मिथ इस बार राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। उन्हें हटाए जाने के बाद अजिंक्या रहाणे को राजस्थान का नया कप्तान बनाया गया। वार्नर के कप्तानी से हटने और फिर उन्हें आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद पूरी उम्मीद थी कि हैदराबाद का नया कप्तान शिखर धवन को बनाया जाएगा जो पहली भी इस टीम के कप्तान रह चुके हैं लेकिन हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के विलियम्सन को नया कप्तान चुना और सभी आठ भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड नहीं बन पाया।

टूर्नामेंट में महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस, रविचंद्रन अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब, दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स और अजिंक्या रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं जबकि केन विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।