Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की लडकी ने लगाई आग, आरोपी अरेस्ट
होम Madhya Pradesh Bhopal छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की लडकी ने लगाई आग, आरोपी अरेस्ट

छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की लडकी ने लगाई आग, आरोपी अरेस्ट

0
छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की लडकी ने लगाई आग, आरोपी अरेस्ट
14 year old girl self on fire over harassment in sagar
14 year old girl self on fire over harassment in sagar
14 year old girl self on fire over harassment in sagar

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान एक किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या कर प्रयास किया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह पीडिता को देखने पहुंचे। घटना के बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरौदिया नौनागेर गांव में कल चौदह वर्षीय एक किशोरी ने आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरई ले जाया गया, वहां से जिला चिकित्सालय लाया गया।

पुलिस ने घटना के बाद पडोस के रहने वाले एक युवक आमिर खान काे तथा उसके भाई अरमान तथा पिता शब्बीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अरमान उसके इस काम में सहयोग कर रहा था।

अरमान के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि खुरई क्षेत्र में एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है।