Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अहमदाबाद में छह अलग-अलग जगहों पर लगी आग दमकल की कडी मशक्कत
होम Gujarat Ahmedabad अहमदाबाद में छह अलग-अलग जगहों पर लगी आग दमकल की कडी मशक्कत

अहमदाबाद में छह अलग-अलग जगहों पर लगी आग दमकल की कडी मशक्कत

0
अहमदाबाद में छह अलग-अलग जगहों पर लगी आग दमकल की कडी मशक्कत
fire broke out in factory due to gas cylinder leak in Surat

massive fire continue in several hills area in Udaipur

 

अहमदाबाद | गुजरात में अहमदाबाद शहर में आज छह अलग-अलग जगहों पर आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि शाहआलम दरवाजे के पास सुबह लगभग 0920 बजे एक लकडी के कबाड़ गोदाम में आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडियों के साथ दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दूसरी घटना में ओढव के तक्षसिला स्कूल के पास महेश्वरी विभाग-2 में एल्यूमिनियम कोटिंग पाउडर के कारखाने में सुबह 1040 बजे आग लग गयी। दमकल की तीन गाडियों के साथ दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पहुच कर डेढ घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया।
निकोल के खोडियार माता मंदिर के निकट पंचम मॉल में आस्था मोबाइल की दुकान में सुबह 1045 बजे आग लग गयी। दमकल की एक गाडी के साथ दमकल कर्मियों ने वहां पहुंच कर एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया।

चौथी घटना में घाटलोडिया में चाणक्यपुरी सेक्टर-3 स्थित अबुभाई के मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगभग 1330 बजे आग लग गयी। दमकल की दो गाडियों के साथ दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सवा घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। लेकिन घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इसी दौरान दमकल कर्मी वहां पहुंचते उससे पहले आग के डर से एक महिला दुर्गाबेन दूसरी मंजिल से कूद गयी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोबल नगर के निकट घनश्याम नगर के एक मकान में हुयी जहां किसी कारण से लगभग 1255 बजे आग लग गयी। दमकल की एक गाडी के साथ दमकल कर्मियों ने वहां पहुंच कर दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

एक और घटना में सोला रोड पर पारसनगर के अंदर कर्णावती अपार्टमेंट के एक मकान में दोपहर को हुयी। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले दर्ज करके आग लगने के कारणों कर पता लगा रही है। इन घटनाओं में अभी तक जानहानि की कोई सूचना नहीं है।