Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
क्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 5 महिलाओं समेत 7 की मौत
होम India City News क्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 5 महिलाओं समेत 7 की मौत

क्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 5 महिलाओं समेत 7 की मौत

0
क्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 5 महिलाओं समेत 7 की मौत

रांची। झारखंड में सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खेखनी गांव के समीप बुधवार को क्रेन और टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए।

राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि टाटा मैजिक में सवार होकर करीब पंद्रह लोग साप्ताहिक बाजार से अपने गांव लौट रहे थे तभी चाईबासा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक क्रेन ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तीन अन्य का अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया।

घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जाती है। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस बीच घटना उग्र स्थानीय लोगों ने जमशेदपुर -चाईबासा मुख्य मार्ग को कई घंटों तक जाम रखा। बाद में पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाया।