Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1909 – अमरीकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमरीका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
1955- अमरीका ने परमाणु परीक्षण किया।
1956- पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।
1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।
2013- इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गए।
2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।