Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बदायूं जेल में बलात्कार का आरोपी पुलिस की कैद से फरार हो गया
होम India City News बदायूं जेल में बलात्कार का आरोपी पुलिस की कैद से फरार

बदायूं जेल में बलात्कार का आरोपी पुलिस की कैद से फरार

0
बदायूं जेल में बलात्कार का आरोपी पुलिस की कैद से फरार
Rape accused in Badaun jail escaped from police custody
Rape accused in Badaun jail escaped from police custody
Rape accused in Badaun jail escaped from police custody

बदायूं. उत्तर प्रदेश की बदायूं जेल में निरूद्ध बलात्कार का आरोपी आज पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। कैदी की अभिरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

जेल अधीक्षक के पी त्रिपाठी ने बताया कि मुजरिया क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी रूप किशोर उर्फ राजू दुष्कर्म के आरोप में 09 जनवरी 2016 से जेल में निरूद्ध था। कल रात पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

जिला अस्पताल में राजू के साथ सिपाही विनोद कुमार और परवीन भाटी की ड्यूटी थी । आज तड़के राजू अस्पताल से भाग गया। जिला अस्पताल के बिस्तर पर राजू के कुछ कपड़े पड़े नजर आ रहे हैं। राजू के भागने की खबर पुलिस और जेल प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कैदी की तलाश के लिये पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।