Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा स्थापना दिवस पर पहुंचे पदाधिकारियों के समक्ष गोठवाल के खिलाफ जताया रोष
होम Sirohi Aburoad VIDEO भाजपा स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों के समक्ष गोठवाल के खिलाफ जताया रोष

VIDEO भाजपा स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों के समक्ष गोठवाल के खिलाफ जताया रोष

0
VIDEO भाजपा स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों के समक्ष गोठवाल के खिलाफ जताया रोष
rage agianst vijay gothwal in front of bjp leaders in aburoad
bjp, aburoad, vijay gothwal
rage agianst vijay gothwal in front of bjp leaders in aburoad

सबगुरु न्यूज-आबूरोड/माउण्ट आबू। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल द्वारा अपने फेसबुक अकाउण्ट के माध्यम से ब्राह्मण और राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार को तो भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के लिए पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विरेन्द्रसिंह चौहान के सामने ही ब्राह्मण, राजपूत व अन्य संगठनों के लोगों ने जबरदस्त विरोध जताते हुए गोठवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर ही उच्च पदाधिकारियों से बात दूरभाष पर बात करके आबूरोड व माउण्ट आबू में विजय गोठवाल के प्रति फैल रहे आक्रोश से अवगत करवाया। इतना ही नहीं सभी संगठनों ने गोठवाल पर कार्रवाई नहीं होने पर विधानसभा चुनावों में बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

तहसीलदार को भी फिर से ज्ञापन दिया। वहीं माउण्ट आबू में भी ब्राह्मण, राजपूत व सामाजिक सौहार्द के लिए चिंतित अन्य समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी सुरेश ओला को मुख्यमंत्री के नाम विजय गोठवाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है।

related news….

VIDEOविवादित टिप्पणीः जिलेभर में दिए ज्ञापन, भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

सिरोही भाजपा जिला उपाध्यक्ष की जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी से फैला आक्रोश