Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 – बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988 – अमरीका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा का आग्रह किया।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का कैमिला के साथ विवाह सम्पन्न।
2008 – नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान।
2013 – फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी विधेयक को मंजूरी मिली।