Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी जमाएगी सान्या मल्होत्रा
होम Entertainment Bollywood आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी जमाएगी सान्या मल्होत्रा

आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी जमाएगी सान्या मल्होत्रा

0
आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी जमाएगी सान्या मल्होत्रा
Sania Malhotra to star opposite Aditya Roy Kapoor
Sania Malhotra to star opposite Aditya Roy Kapoor
Sania Malhotra to star opposite Aditya Roy Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा सिल्वर स्क्रीन पर आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। पहले चर्चा हो रही थी कि इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को कास्ट किया जाना है। फिर चर्चा हुई कि कृति सनोन और दिशा पटानी से बातचीत चल रही है। लेकिन अब चर्चा है कि इस फिल्म के लिए दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा को कास्ट किया जा सकता है।

दिशा पटानी अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं और कृति के पास भी इस वक्त काफी फिल्में हैं। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने सान्या मल्होत्रा को अप्रोच करने के बारे में सोचा है। इस फिल्म की कहानी एक लड़की और दो लड़के के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।

आदित्य को फर्स्ट लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है। वही दूसरी तरफ अभी फिल्म के बाकी दो लीड को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। चर्चा है कि दूसरे लीड के लिए मेकर्स के आयुष्मान खुराना का भी नाम है लेकिन आयुष्मान भी अपनी बाकी फिल्मों में व्यस्त हैं।