Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना 125 रुपए चमका, चांदी में टिकाव
होम Business सोना 125 रुपए चमका, चांदी में टिकाव

सोना 125 रुपए चमका, चांदी में टिकाव

0
सोना 125 रुपए चमका, चांदी में टिकाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग आने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए चमककर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध से पीली धातु को बल मिला है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार गत सप्ताह लंदन का सोना हाजिर 8.30 डॉलर की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 1,333.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर की साप्ताहिक तेजी के साथ 1,337.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर में भी 0.04 डॉलर की तेजी रही और यह 16.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में गत सप्ताह छह दिन कारोबार हुआ। इनमें से तीन दिन सोने की कीमतों में तेजी और दो दिन गिरावट रही जबकि एक दिन इसके भाव स्थिर रहे।

वैश्विक तेजी और जेवराती मांग में सुधार से सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए महंगा होकर शनिवार को कारोबार की समाप्ति पर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,325 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। हालांकि,चाँदी वायदा 85 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 38,235 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली सप्ताह के दौरान क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।