Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
10 लाख 43 हजार 739 लाख ने दी जेईई मेन परीक्षा
होम Career 10 लाख 43 हजार 739 लाख ने दी जेईई मेन परीक्षा

10 लाख 43 हजार 739 लाख ने दी जेईई मेन परीक्षा

0
10 लाख 43 हजार 739 लाख ने दी जेईई मेन परीक्षा
10 lakh 43 thousand 739 appeared in JEE Main exam 2018
10 lakh 43 thousand 739 appeared in JEE Main exam 2018
10 lakh 43 thousand 739 appeared in JEE Main exam 2018

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इंजीनयरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए रविवार को देश भर में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन-2018) में 10 लाख 43 हजार 739 उम्मीदवार शामिल हुए।

सीबीएसई के अनुसार यह ऑफलाइन परीक्षा कुल 112 केन्द्रों पर आयोजित की गई जिनमें से 104 देश में और 8 विदेशों में थे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों में 6 लाख 46 हजार 814 लड़के और 2 लाख 66 हजार 745 लड़कियां तथा 3 ट्रांसजेंडर थे।

यह परीक्षा देश भर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा अन्य इंजीनयरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए भी इसे योग्यता परीक्षा माना जाता है।