Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार: बछौता गांव में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
होम Bihar बिहार: बछौता गांव में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

बिहार: बछौता गांव में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

0
बिहार: बछौता गांव में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
Bihar identify Minigen factory in Bachouta village three people arrested
Bihar identify Minigen factory in Bachouta village three people arrested
Bihar identify Minigen factory in Bachouta village three people arrested

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में पुलिस ने आज मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि बछौता गांव स्थित एक ठिकाने पर अवैध रुप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से छह निर्मित पिस्तौल , पांच अद्धनिर्मित पिस्तौल ,हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि मौके से तीन कारीगर मोहम्मद औरंगजेब , मोहम्मद फिरोज और शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया है हालांकि फैक्ट्री का संचालक मोहम्मद अशरफ छापेमारी की भनक मिलते ही फरार हो गया। पुलिस संचालक की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।