Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बेटी को पत्‍नी बनाया, ब्रेकअप होने पर मार दी गोली, बेटे का कत्‍ल कर खुद भी दे दी जान
होम Breaking बेटी को पत्‍नी बनाया, ब्रेकअप होने पर मार दी गोली, बेटे का कत्‍ल कर खुद भी दे दी जान

बेटी को पत्‍नी बनाया, ब्रेकअप होने पर मार दी गोली, बेटे का कत्‍ल कर खुद भी दे दी जान

0
बेटी को पत्‍नी बनाया, ब्रेकअप होने पर मार दी गोली, बेटे का कत्‍ल कर खुद भी दे दी जान

नाइटडेल। अचानक पुलिस स्टेशन का फोन घनघनाया, महिला का कॉल मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस नाइटडेल स्थित स्टीवन के घर पहुंची। घर पर सात महीने का बच्चा मृत पाया गया। तफ्तीश चल रही थी कि पश्चिम कनेक्टिकट के ग्रामीण इलाके में एक पिकअप ट्रक के अंदर कैटी और उसे गोद लेने वाले पिता का शव पाया गया।

यह लोमहर्षक वारदात अमरीका के कनेक्टिकट की है। यहां 42 वर्षीय स्टीवन वाल्टर प्लाडल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी, जो कि उसकी बेटी कैटी प्लाडल भी थी उसका तथा दोनों के रिश्ते से पैदा हुए बच्चे का कत्ल कर दिया। स्टीवन ने कैटी के 56 वर्षीय दत्तक पिता एंथोनी फयूस्को को भी मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद भी जान दे दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कत्ल के पीछे का कारण पत्नी कैटी का स्टीवन से ब्रैकअप करना बताया जा रहा है। स्टीवन इस बात से इतना खफा हुआ कि उसने गुस्से में आपा खो दिया और खूनी खेल खेला।

स्टीवन ने अपनी मां को फोन करके बताया था कि उसने अपने सात महीने के बच्चे की जान ले ली है। स्टीवन की मां ने तुरंत ही नॉर्थ कैरोलिना पुलिस को कॉल करके इस बात की जानकारी दी। महिला ने बताया कि स्टीवन ने फोन करके कहा कि नाइटडेल में उसने अपने बेटे को मार डाला और कनेक्टिकट में उसने अपनी पत्नी और बेटी कैटी और उसके दत्तक पिता को भी मार डाला। महिला ने ही जानकारी दी कि स्टीवन कैटी द्वारा ब्रेकअप किए जाने से नाराज था।