Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जम्मू कश्मीर में भाजपा के 9 मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे
होम Breaking जम्मू कश्मीर में भाजपा के 9 मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे

जम्मू कश्मीर में भाजपा के 9 मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे

0
जम्मू कश्मीर में भाजपा के 9 मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे
BJP ministers in J&K government asked to resign, to be replaced with new faces
BJP ministers in J&K government asked to resign, to be replaced with new faces

जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नौ मंत्रियों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को मंगलवार को इस्तीफे सौंप दिए। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि किस वजह से मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इसके पहले पार्टी के दो मंत्रियों ने कठुआ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी हाई कमान के साथ बैठक के बाद शेष मंत्रियों ने मंगलवार शाम इस्तीफे सौंपे। यह कहना जल्दबाजी होगी कि मंत्रियों ने किस वजह से इस्तीफे सौंपे हैं।

सूत्रों के कहा कि हो सकता है कि राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा के गठबंधन को धमकी के मद्देनजर मंत्रियों ने इस्तीफे सौंपे हों। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि मंत्रियों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफे साैंपे हैं लेकिन राज्य सरकार का कामकाज चालू रहेगा और मंत्री अपने-अपने विभागों को देखेंगे।

राज्यपाल एन एन वोहरा ने सोमवार को भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। दोनों मंत्री कठुआ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों के समर्थन में हुई एक रैली में कथित रूप से शामिल हुए थे।

राज्य भवन के सूत्रों ने बताया था कि वाेहरा ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सलाह पर वन मंत्री लाल सिंह और उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। उल्लेखनीय है 24 सदस्यीय महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल में 13 पीडीपी के मंत्री हैं।