Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
April 20 in history : What happened 20 april in Indian and World History
April 20 in history : What happened 20 april in Indian and World History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।
1712 – मुगल शासक जहांदर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया।
1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।
1911 – प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन।
1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान-प्रदान हुआ।
1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
1972 – अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।