Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना 280 रुपए चमका,चांदी ने लगाई 1,030 की छलांग
होम Business सोना 280 रुपए चमका,चांदी ने लगाई 1,030 की छलांग

सोना 280 रुपए चमका,चांदी ने लगाई 1,030 की छलांग

0
सोना 280 रुपए चमका,चांदी ने लगाई 1,030 की छलांग
Gold and silver fall in domestic futures market

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चमककर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 1,030 रुपए की तेज छलांग लगाकर 41,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बना रहा। हालांकि, अमरीका चीन विवाद के कारण लंदन का सोना हाजिर 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 1,351.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 0.6 डॉलर की बढ़त के साथ 1,354.1 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

चांदी भी 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 17.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में वैवाहिक मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 280 रुपए चमककर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 32,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपए पर अपरिवर्तित रही।

चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी हाजिर 1,050 रुपए चमककर 41,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 960 रुपए की मजबूती के साथ 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की चमक सिक्कों में भी दिखी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,630
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,480
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,480
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,450
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900