Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में सफाईकर्मियों की भर्ती में रहेगी पारदर्शिता : सदानंद महाराज
होम Rajasthan Ajmer राजस्थान में सफाईकर्मियों की भर्ती में रहेगी पारदर्शिता : सदानंद महाराज

राजस्थान में सफाईकर्मियों की भर्ती में रहेगी पारदर्शिता : सदानंद महाराज

0
राजस्थान में सफाईकर्मियों की भर्ती में रहेगी पारदर्शिता : सदानंद महाराज
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज

अजमेर। राष्ट्रीय सफाई आयोग, के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने कहा है कि प्रदेश में सफाई कर्मियों की भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक घर से एक सदस्य को नौकरी, मिल सके ताकि एक ही परिवार के कई सदस्यों को नौकरी मिलने तथा किसी परिवार से किसी भी सदस्य को नौकरी नहीं मिलने की समस्या न रहे।

उन्होंने कहा कि आज वाल्मीकि समाज की ओर से भर्ती के मुद्दे पर उन्हें ज्ञापन मिले हैं तथा इसके निदान के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले स्वामी सदानंद ने अजमेर नगर निगम मे प्रशासनिक व निगम अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सफाई कर्मचारी संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।