Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया
होम Karnataka Bengaluru कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया

0
कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया
tejashwi yadav star campaigner for congress in Karnataka assembly election
tejashwi yadav star campaigner for congress in Karnataka assembly election

पटना। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डीके शिवाकुमार ने कर्नाटक चुनाव के लिए 25 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में यादव बिहार से एक मात्र नेता हैं जिन्हें कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

यादव के अलावा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार का नाम भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है।

कांग्रेस की इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, चिरंजीवी, मो. अजहरउद्दीन, अशोक चह्वान, रेणुका चौधरी, शशि थरूर, राज बब्बर, प्रिया दत्त, नगमा, खुशबू, के नाम भी शामिल है।