Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अयोध्या में निश्चित ही राम मंदिर बनेगा: विहिप
होम Headlines अयोध्या में निश्चित ही राम मंदिर बनेगा: विहिप

अयोध्या में निश्चित ही राम मंदिर बनेगा: विहिप

0
अयोध्या में निश्चित ही राम मंदिर बनेगा: विहिप
VHP President Sadashiv Kokje
VHP President Sadashiv Kokje
VHP President Sadashiv Kokje

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है इस लिए अयोध्या में निश्चित ही राम मंदिर बनेगा।

शर्मा ने रविवार को कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आदेश का इंतजार है।

विहिप की विशेष संपर्क विभाग बैठक में भाग लेने वृन्दावन आए शर्मा ने ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विहिप के राजनीतिक विभाग, सरकारी विभाग, उधोगपतियों से संपर्क आदि का समन्वय रहता है। इस बैठक में 24 राज्यों के लोगों ने भाग लिया।

विहिप के फायर ब्रांड नेता एवं विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबीन भाई तोगड़िया का स्थान बदलने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके यहां कोई फायर होता नहीं बल्कि विकसित किया जाता है। तोगड़िया जब संगठन में आए तब उन्हें कोई नहीं जानता था जब उन्हें विकसित किया गया तो सब जानने लगे।

संगठन की आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि देश समाज धर्म संस्कृति को लेकर जो संगठन की जो स्थापना हुई उसे आगे बढ़ाया जाएगा।