Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
april 30 in history : dada saheb phalke birth anniversary
april 30 in history : dada saheb phalke birth anniversary
april 30 in history : dada saheb phalke birth anniversary

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1598- अमरीका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
1563- चार्ल्स VI के आदेश पर यहूदियों को फ्रांस से निकाला गया।
1789- जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमरीका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863- ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसैना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौपी गई।
1864- न्यूयॉर्क अमरीका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1870- भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
1945- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
1975- वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी वियतनाम युद्ध का अंत।
1991- बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए हवाना में आयोजित जी -77 शिखर सम्मेलन सहयोग के आह्वान के साथ सम्पन्न।
2004 – इराक के फजुला में10 अमेरिकी सैनिक हिंसा में मारे गये।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का ओडिशा के बालासोर जिले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010- बेल्जियम में संसद के निचले सदन ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
2010- पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को हटाने और 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने को काठमांडू में लाखों लोग एकत्र हुए।
2013- नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर राजा बने।