Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं : शाहनवाज हुसैन
होम Rajasthan Ajmer भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं : शाहनवाज हुसैन

भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं : शाहनवाज हुसैन

0
भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं : शाहनवाज हुसैन
BJP leader Shahnawaz Hussain visits ajmer Sharif dargah
BJP leader Shahnawaz Hussain visits ajmer Sharif dargah

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं है। नए अध्यक्ष की घोषणा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कर दी जाएगी।

अजमेर आए हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दिल्ली में निकाली गई कांग्रेस की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। इस रैली से स्वयं कांग्रेस बिखरी हुई दिखाई दी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। उसका दामन दागदार है। उसकी कथनी और करनी में अंतर है। हुसैन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

उन्होंने स्वीकार किया कि देश की राजनीतिक विरोधी शक्तियां भाजपा के खिलाफ जुटी हुई है लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे। एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने स्वीकार किया कि भाजपा ने राजस्थान में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

हुसैन अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने वहां गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ की। खादिम अब्दुल बारी चिश्ती ने उन्हे जियारत कराई। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव व नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन भी उपस्थित रहे।