Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में BJP के छह और PDP के दो विधायक शामिल
होम Headlines जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में BJP के छह और PDP के दो विधायक शामिल

जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में BJP के छह और PDP के दो विधायक शामिल

0
जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में BJP के छह और PDP के दो विधायक शामिल
Jammu Kashmir Cabinet reshuffle : Facing Kathua heat, BJP to bring on new faces
Jammu Kashmir Cabinet reshuffle : Facing Kathua heat, BJP to bring on new faces

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के छह तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दो विधायक सोमवार को जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

भाजपा के कविंद्र गुप्ता, सतपाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोटिया, देवेन्द्र कुमार मनियाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया किया। सभी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर तथा मोहम्मद खलील बंद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

भाजपा के शक्ति परिहार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा की ओर से किसी महिला को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गयी।

राज्यपाल एन एन वोहरा ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस प्रकार जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 25 हो गई।

इस अवसर पर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।