Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 2 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1519 – इटली के महान चित्रकार, मूर्तिकार, वैज्ञानिक और डिजाइनर लिओनार्दो दा विंची का निधन।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगो की स्थापना की।
1921 – ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।
1924 – नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगाया।
1945 – इटली में मौजूद जर्मनी की सेना ने आत्मसमर्पण किया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – दुनिया के पहले जेट विमान ‘डी हैविलैंड कॉमेट-1’ ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन ए हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 – लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1985 – प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।
1986 – अमेरिका की 30 वर्षीय एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आयी और टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
2008 – म्यांमार में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।