Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्कूल बच्चो के सहयोग से 11घंटे में 37, 378 लोगो को यातायात नियमों की शपथ
होम Breaking स्कूल बच्चो के सहयोग से 11घंटे में 37, 378 लोगो को यातायात नियमों की शपथ

स्कूल बच्चो के सहयोग से 11घंटे में 37, 378 लोगो को यातायात नियमों की शपथ

0

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में बिलासपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों के सहयोग से एक दिन के ग्यारह घंटे में सैंतीस हजार तीन सौ अठहत्तर (37, 378) लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की लिखित में शपथ दिला कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। स्कूली बच्चों की प्रेरणा और सहयोग से बना यह कीर्तिमान लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड एवं भारतीय स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार भारत माता स्कूल के बच्चों के साथ यातायात पुलिस ने पिछले दिनों शहर के 38 चौक और चौराहे पर सुबह सात से शाम छह बजे तक यह अभियान चलाया।

जिला पुलिस अधीक्षक आरिफ़ एच शेख ने मीडिया को बताया कि यातायात सप्ताह के दौरान भारतमाता स्कूल के बच्चों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाने की शुरुआत की। इसी से प्रेरणा लेकर वृहद पैमाने पर एक दिनी अभियान चलाया गया, जिसमें जनता ने भी गर्मजोशी से भागीदारी की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिये लोगों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई, कोई रिकॉर्ड बनाना उद्देश्य नहीं था। उन्होंने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से शीघ्र प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद है।