Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिक्षक के घर में हथियारबंद डकैतों ने सोने चाँदी के जेवरात और नगद राशि लूटी
होम Breaking शिक्षक के घर में हथियारबंद डकैतों ने सोने चाँदी के जेवरात और नगद राशि लूटी

शिक्षक के घर में हथियारबंद डकैतों ने सोने चाँदी के जेवरात और नगद राशि लूटी

0

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोडर गाँव में एक शिक्षक के घर पर पाँच हथियारबंद डकैतों ने हमला कर सोने चाँदी के जेवरात और नगद राशि सहित लगभग डेढ़ लाख रूपये का सामान लूट लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात जिले के अमोला थाना क्षेत्र के कोडर गाँव में 5 हथियारबंद डकैतों ने 54 वर्षीय शासकीय शिक्षक बादाम लाल के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान डकैतों ने घर से सोने का एक हार, एक मांग टीका, 600 ग्राम चाँदी के जेवर, मोबाइल और 10 हजार रूपये नगद सहित लगभग डेढ़ लाख रूपये का सामान लूटा है। सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। इस मामले में अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। डकैतों की तलाश की जा रही है।