Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन

कर्नाटक : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन

0
कर्नाटक : जयनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार का निधन
Karnataka polls : BJP MLA Vijay Kumar dies due to cardiac arrest
Karnataka polls : BJP MLA Vijay Kumar dies due to cardiac arrest
Karnataka polls : BJP MLA Vijay Kumar dies due to cardiac arrest

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी नेता तथा जयनगर से पार्टी उम्मीदवार बीएन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 59 साल के थे।

कुमार प्रचार के दौरान बीती रात गिर पड़े थे और इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बेंगलुरु के जयदेव हृदय विज्ञान एवं शोध संस्थान में भर्ती कराया गया था।

वह भाजपा के प्रमुख विधायकों में से एक थे। उन्होंने जयनगर निर्वाचन क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व किया था और 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल करने के लिए किस्मत आजमा रहे थे। वह 1990 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनका हाल ही में हृदय रोग का उपचार हुआ था।

कुमार के निधन के कारण जयनगर विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित होने की संभावना है क्योंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी से संबंधित थे।