Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 8 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1777 – बंगाल का नवाब मीर क़ासिम का निधन।
1899 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक वासुदेव चापेकर को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी।
1915 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी मास्टर अमीर चन्द और भाई बालमुकुंद को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे गई।
1916 – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म।
1929 – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1945 – मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 – अमरीका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006 – संयुक्त राज्य अमरीका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
2010 – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए।