Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला से 17 की मौत
होम Headlines कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला से 17 की मौत

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला से 17 की मौत

0
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला से 17 की मौत
at least 17 people dead in confirmed Ebola outbreak in Democratic Republic of Congo
at least 17 people dead in confirmed Ebola outbreak in Democratic Republic of Congo

किन्शासा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला वायरस का प्रकोप होने की पुष्टि करते हुए 17 लोगों की मौत होने तथा 21 मरीजों को रक्तस्रावी बुखार के लक्षण मिलने की सूचना दी है।

कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। प्रभावित क्षेत्र में भेजी गई मेडिकल टीमों ने संदिग्ध सक्रिय मामलों से पांच नमूने लिए। परीक्षण के दौरान दो नमूनोंं में इबोला वायरस का ज़ैयर स्ट्रेन पाया गया।