Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कलक्टर आरती डोगरा ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण
होम Rajasthan Ajmer कलक्टर आरती डोगरा ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

कलक्टर आरती डोगरा ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

0
कलक्टर आरती डोगरा ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण
जेएलएन अस्पताल में मरीज की कुशलक्षेम की जानकारी लेती अजमेर कलेक्टर आरती डोगरा।

जेएलएन अस्पताल में मरीज की कुशलक्षेम की जानकारी लेती अजमेर कलेक्टर आरती डोगरा।

अजमेर। प्रशासनिक कुशलता के साथ पीडितों के प्रति दयाभाव, उनकी फिक्र। काम के नाम पर कागजी खानापूर्ति नहीं बल्कि उसे अमलीजामा पहनाना। अजमेर कलेक्टर आरती डोगरा ने गुरुवार सुबह संभाग के सबसे बडे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान जता दिया कि अब ढिलाई नहीं चलेगी। उन्होंने अस्पताल के एक छोर से दूसरे छोर तक, आउटडोर से लेकर उपरी मंजिल तक खुद जाकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

जिला कलक्टर आरती डोगरा सुबह करीब 10 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंची और अस्पताल अधीक्षक डाक्टर केके शर्मा से अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण और नवनिर्माण कार्यो की जानकारी ली। अस्पताल में केज्यूलिटी यूनिट के नवीनीकरण कार्य का मौके पर जाकर जायजा लिया।

जेएलएन अस्पताल में निर्माणाधीन केज्युलिटी का निरीक्षण करती आरती डोगरा।

अस्थाई केज्यूलिटी, न्यूरोसर्जरी विभाग, दंत विभाग, ट्रोमा यूनिट में मरीजों से मुलाकात कर सरकार की ओर से प्रदत्त निशुल्क सुविधाओं के मिलने के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। सिटी स्कैन, एक्सरे, निशुल्क दवा सेंटर, आउटडोर पर पर्ची काउंटर, एमआरआई की व्यवस्था को देखा। अस्पताल में भीडभाड के बीच कलक्टर ने मरीजों से खुद बात कर जानकारी ली। करीब डेढ घंटे तक उन्होंने अस्पताल की हर व्यवस्था को देखा।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को उपचार की अधिकाधिक सुविधा मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। नए केज्युलिटी परिसर का निर्माणकार्य प्रगति पर है, इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। केज्युलिटी में अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधन की सुविधा मिलने से आपात स्थित में आने वाले अधिकाधिक मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।