Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नेहा धूपिया ने दो साल छोटे अंगद बेदी संग रचाई की शादी
होम Entertainment Bollywood नेहा धूपिया ने दो साल छोटे अंगद बेदी संग रचाई की शादी

नेहा धूपिया ने दो साल छोटे अंगद बेदी संग रचाई की शादी

0
नेहा धूपिया ने दो साल छोटे अंगद बेदी संग रचाई की शादी
Neha Dhupia ties the knot with best friend angad Bedi
Neha Dhupia ties the knot with best friend angad Bedi
Neha Dhupia ties the knot with best friend angad Bedi

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद अब नेहा धूपिया भी दुल्हन बन गई। नेहा ने ने अपनी शादी की अचानक खबर देकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। नेहा ने अपने से दो साल छोटे अभिनेता अंगद बेदी के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से गुरुवार को शादी की। आंनद कारज की रस्में दिल्ली में पूरी हुई। अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

37 वर्षीय नेहा ने ट्वीटर पर पति के साथ शादी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीअ किया कि मेरे जीवन का यह बेहतरीन फैसला है। आज मैंने अपने अच्छे मित्र के साथ विवाह कर लिया।

फिल्मों और टेलीविजन के चर्चित चेहरे नेहा धूपिया के अचानक विवाह बंधन में बंध जाने से उनके प्रशंसक जरुर हैरान होंगे। अंगद बेदी ने भी ट्विटर पर नेहा के साथ शादी की तस्वीर जारी करके उन्हें अपनी पत्नी बताया है। उन्होंने लिखा अच्छी दोस्त अब पत्नी।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के एक दूजे के होने पर फिल्म निर्माता करण जौहार ने दोनों को ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं। अंगद रणजी ट्राॅफी में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं।

माॅडलिंग में किस्मत आजमाने के बाद अंगद ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है और रेमी डिसूजा की ‘फालतू’ से बालीवुड में पर्दापण किया है। ‘उंगली’ ‘पिंक ’ और ‘टाइगर जिंदा’ में नजर आ चुके अंगद की अगली फिल्म ‘सूरमा’ है।

नेहा और अंगद ने साथ में काम नहीं किया है। नेहा इस समय एम टेलीविजन के शो ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में गैंग लीडर बनी नजर आ रही हैं। इसी सप्ताह अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने भी शादी रचाई है।