Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीदेवी की यादों को म्यूजियम में संजोया जाएगा
होम Entertainment Bollywood श्रीदेवी की यादों को म्यूजियम में संजोया जाएगा

श्रीदेवी की यादों को म्यूजियम में संजोया जाएगा

0
श्रीदेवी की यादों को म्यूजियम में संजोया जाएगा
a documentary and a museum will make in memories of sridevi
a documentary and a museum will make in memories of sridevi
a documentary and a museum will make in memories of sridevi

मुंबई। बॉलीवुड की दिंवगत अभिनेत्री श्रीदेवी की यादों को म्यूजियम में संजोया जाएगा। श्रीदेवी, इस इंडस्ट्री की ऐसी महिला कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया का इतना मनोरंजन किया, जिसे कभी भूला नहीं जा सकेगा।

उनकी याद एक डॉक्युमेंट्री के जरिये जीवंत रहेगी जिसे बनाने का फैसला किया गया है और उनकी यादों को भी संजोया जाएगा। श्रीदेवी की यादों से जुड़ी सारी चीजों को एक साथ लाकर एक म्यूज़ियम की शक्ल दी जाएगी।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने इस बारे अभी से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है लेकिन इतना जरूर बताया है कि वह श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को लेकर एक फिल्म बनायेंगे, जिसके लिए कुछ टाइटल रजिस्टर्ड किये हैं लेकिन जल्द ही इस पर कोई काम नहीं शुरू होगा क्योंकि वो और उनकी बेटियां अभी श्रीदेवी के जाने के सदमे से उबर नहीं पाई हैं।

श्रीदेवी के निधन के बड़ा बोनी कपूर चाहते थे कि एक विस्तृत डॉक्युमेंट्री बनाई जाय जिसमें श्रीदेवी के बारे में हर पहलू को दर्शाया जाय। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में कई टाइटल रजिस्टर्ड करवाए हैं।

बताया जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने शेखर कपूर से बात की है ताकि वो इसका निर्देशन करें। शेखर कपूर ने ही श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी जो श्रीदेवी की कुछेक लोकप्रिय फिल्मों में है।