Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजयुमो की शौर्य कलश यात्रा में दिखा भाजपा का दमखम
होम Latest news भाजयुमो की शौर्य कलश यात्रा में दिखा भाजपा का दमखम

भाजयुमो की शौर्य कलश यात्रा में दिखा भाजपा का दमखम

0
भाजयुमो की शौर्य कलश यात्रा में दिखा भाजपा का दमखम
Shaurya kalash yatra by bjym in sirohi.
Sirohi, bjym
Shaurya kalash yatra by bjym in sirohi.

सबगुरु न्यूज-सिरोही। युवा शक्ति किसी राजनीतिक पार्टी की किस तरह की ताकत होती है इसकी बानगी शुक्रवार को सिरोही की सड़कों पर देखने को मिली। भाजयुमो की रैली में उमड़े युवाओं ने बता दिया कि वो भाजपा की रीढ़ हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पोकरण में परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय शौर्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें इस कलश यात्रा में लहराते भाजपा के झंडे यकायक हर किसी का ध्यानाकर्षित किया।पणियारी गार्डन में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी गोपालन  ने कहा कि 11 मई 1998 को अटल बिहारी वायपेयी सरकार ने 24 साल के अन्तराल के बाद राष्ट्र को किये गये राष्ट्र को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने के वायदे के अनुरूप परमाणु परीक्षण करवाया था। दुनिया के ताकतवर देशों के प्रतिबन्धों को दरकिनार करते हुए दृढ़ राजनितिक इच्छा शक्ति एवम् कुटनीति के दम पर न केवल भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र की कतार में शामिल किया वरन दुनिया के प्रतिबन्धों का सफलता पूर्वक मुकाबला किया।
विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी ने अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाईलमैन व जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाने जाते है। इन्होनें मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवम् विकास संगठन और भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन सम्भाला व भारत के नागरिक अन्तरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के विकास के प्रयासों में शामिल रहे। इन्हें बैलोस्टिक मिसाईल और प्रक्षेणयान प्रोद्योगिकी के विकास के कार्यो के लिए भारत में मिसाईल मैन के रूप में जाना जाने लगा।
जगसीराम कोली ने कहा कि मिसाईल मैन अब्दुल कलाम तथा राजगोपाल चिदम्बरम के नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने कौशल के दम पर आॅपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक आजमा दिया था। लुम्बाराम चौधरी ने कलाम का जिक्र करते हुए कहा कि कलाम अपने व्यक्तित्व जीवन पुरी तरह अनुशासन का पालन करने वालो में से थे। साथ ही वे सादा जीवन उच्च विचार वाले व्यक्ति थे।
हेमन्त पुरोहित ने बताया कि आज 11 मई 2018 को इस परीक्षण को 20 वर्ष पूर्ण हुए है राष्ट्र की इस महान सफलता को याद करते हुए भाजयुमो युवा शक्ति सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवम् राष्ट्रीय एकता के भाव को युवाओं में जाग्रत करने के लक्ष्य के साथ साथ प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर राष्ट्र प्रेम का भाव जाग्रत हो। साथ ही देश के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की क्या जिम्मेदारी होती हैं उसके बारे में भी भली भांति जानकारी होनी चाहिए। साथ ही रज से सभी युवाओं ने तिलक लगाने से आप सभी युवा एक बम के रूप में बन चुके है।
दिपेन्द्रसिंह पीथापुरा जिला उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी युवा शक्ति सम्मेलन ने कार्यक्रम मंे पधारे जिले के समस्त युवा शक्ति व युवा कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश द्वारा निर्देशित संगठन के समस्त कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने व अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।
जिला उपाध्यक्ष मनीष राजपुरोहित ने बताया कि यात्रा में जिला युवा शक्ति सम्मेलन व शौर्य कलश यात्रा के जिला प्रभारी दिपेन्द्रसिंह पीथापुरा व ईश्वरसिंह बालावत, ईमरान खांन संयोजक व सहसंयोजक सिरोही विधानसभा व अजय वाला सहसंयोजक रेवदर-आबूरोड़ विधानसभा, कालुराम सैन, रतनलाल गरासिया संयोजक व सहसंयोजक आबू-पिण्ड़वाड़ा विधानसभा के समस्त संयोजक व सहसंयोजक के सफल कार्यक्रम के होने पर गोपालन मंत्री ओटारामजी देवासी द्वारा सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जिला स्तरीय युवा शक्ति सम्मेलन का मंच संचालन जिला महामंत्री प्रकाशराज रावल ने किया।
साथ ही सुरेश थिंगर चैयरमैन माउण्ट आबू, दिलीपसिंह माण्ड़ानी जन अभियोजन समिति के प्रदेश सदस्य, रक्षा भण्ड़ारी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, नरपतसिंह मण्ड़ल अध्यक्ष झाड़ोली, छगन घांची मण्ड़ल अध्यक्ष जावाल, नैनसिंह मण्ड़ल अध्यक्ष कालन्द्री, हिम्मत पुरोहित जिला उपाध्यक्ष भाजपा, नरेश प्रजापत उप प्रधान सिरोही, हेमलता पुरोहित जिलामंत्री सिरोही, सिरोड़ी सरपंच पारूल मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री प्रकाशराज रावल, शैलेष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अजयवाला, दिनेश अरठवाड़ा, आनन्दपालसिंह, मनीष राजपुरोहित, नरेश सिंघी, हरीश पुरोहित, जिला मंत्री अश्विन राव, हमीराराम देवासी, अजयसिंह, रतन गरासिया, कोषाध्यक्ष नटवर सुथार, सह कोषाध्यक्ष चेतन अग्रवाल, प्रवक्ता ईमरान खांन, सोशल मीड़िया प्रभारी दिनेश प्रजापत, आई.टी. सैल जिला संयोजक प्रदीप राजपुरोहित, मण्ड़ल अध्यक्ष सिरोही नगर गोविन्द माली, आबूरोड़ ग्रामीण हरीमोहन गढ़वी, सरूपगंज भूवनेश राजपुरोहित, रोहिड़ा रतन प्रजापत, झाड़ोली भरत पुरोहित, रेवदर गणपतसिंह निम्बोड़ा, मण्ड़ार रमेशचन्द्र चैधरी, अनादरा लक्ष्मण कोली, पालड़ी एम कैलाश रावल, कैलाशनगर रमेश पुरोहित, कालन्द्री नरेश प्रजापत, जावाल मोहन सुआरा, नरपतदान चारण माउण्ट आबू, भाखर पिराराम देवासी, आबूरोड़ नगर प्रेमसिंह लोढ़ा, पिण्ड़वाड़ा नगर अशोक मेवाड़ा, शिवगंज नगर अर्जुन गेहलोत आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजयुमो की कलश यात्रा…
 https://youtu.be/zLHOuHjxXeI