Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1861 – ब्रिटेन ने अमरीकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1905 – पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1962 – सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने ।
1967 – डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1968 – अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुई।
1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
2000 – भारत की लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
2001 – भारतीय साहित्‍य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन।
2014- तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदानकर्मियों की मौत।