Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजकुमार हिरानी जल्द ही बनाएंगे मुन्नाभाई MBBS का तीसरा संस्करण
होम Entertainment Bollywood राजकुमार हिरानी जल्द ही बनाएंगे मुन्नाभाई MBBS का तीसरा संस्करण

राजकुमार हिरानी जल्द ही बनाएंगे मुन्नाभाई MBBS का तीसरा संस्करण

0

मुंबई | बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह बहुत जल्द वह मुन्नाभाई एमबीबीएस का तीसरा संस्करण बनायेंगे।

राजकुमार हिरानी ने कहा है कि संजय दत्त बॉयोपिक- संजू के बाद उनकी अगली फिल्म मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी ही होगी। काफी समय से मुन्नाभाई 3 की चर्चा चल रही है। राजू हिरानी ने कहा कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हमारे पास एक बेहतरीन आइडिया है, बस उसे स्क्रिप्ट के तौर पर तैयार करना है। उल्लेखनीय है कि पहले राजू हिरानी ‘मुन्नाभाई चले अमेरिका’ नाम की फिल्म भी बना रहे थे। लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई थी क्योंकि संजय दत्त को मुंबई बमकांड से जुड़े मामले में जेल जाना पड़ा और फिर हिरानी पीके बनाने में जुट गए।

अब इस फिल्म के लिए कुछ अलग ही कहानी लिखी जा रही है। राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म के पांच आधे आधे ड्राफ्ट तैयार हैं लेकिन वो और उनके लेखक अभिजात जोशी इसको लेकर कुछ संतुष्ट नहीं हैं इसलिए एक नए आइडिया पर काम शुरू किया है। जो जल्द ही स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो जाएगा।