Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वित्तमंत्री अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल
होम Delhi वित्तमंत्री अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल

वित्तमंत्री अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल

0
वित्तमंत्री अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल
अरुण जेटली का एम्स में आज गुर्दा प्रत्यारोपण किया जायेगा
अरुण जेटली का एम्स में आज गुर्दा प्रत्यारोपण किया जायेगा
अरुण जेटली का एम्स में आज गुर्दा प्रत्यारोपण किया जायेगा

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स) में आज गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा।

एम्स के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख डॉ. आरती विज की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जेटली को गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा है। जेटली एवं गुर्दा दानदाता दोनाें का स्वास्थ्य स्थिर है और धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

जेटली (65) मधुमेह से पीड़ित हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए ले जाया गया। वित्त मंत्री पिछले एक माह से अधिक समय से डायलीसिस पर रहे और वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि जेटली के गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाले डाक्टरों की टीम में अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ संदीप गुलेरिया को भी बुलाया गया था।

जेटली पिछले माह ही उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए और 15 अप्रेल को उन्होंने शपथ ली। जेटली ने पांच अप्रेल को स्वयं ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह गुर्दा रोग से पीड़ित हैं और मंत्रालय का कामकाज घर से ही देख रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि आगे उपचार क्या होगा इसका फैसला उनका इलाज कर रहे डाक्टर तय करेंगे।