Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय सम्पर्क अभियान
होम Rajasthan Ajmer राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय सम्पर्क अभियान

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय सम्पर्क अभियान

0
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय सम्पर्क अभियान

अजमेर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के 20 मई को राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक स्कूल अजमेर में होने जा रहे जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय सम्पर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है।

जिला मंत्री मनोज वर्मा ने बताया की सम्पर्क अभियान के दूसरे दिन सार्वजनिक निर्माण विभाग संभाग कार्यालय, स्वास्थ्य संकुल, शिक्षा संकुल में प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी, रणधीर सिंह कच्छावा, मनोज कुमार जोशी के नेतृत्व में सीएमएचओ, आरसीएचओ, परिवार कल्याण, सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय, अंध विद्यालय, सेटेलाइट हॉस्पिटल, ज़िला प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, महात्मा गांधी स्कूल, बालिका स्कूल आदर्श नगर के कर्मचारियों से सम्पर्क साधा गया।

मुकेश आर्य, जोगेंद्र सिंह, अशोक केशववाणी, राजेश किकशनानी, भगवान असननी, स्वास्थ्य संकुल से मनोज जोशी, सुनिता नय्यार, मंज़ूलता गांधी, सरला भट्ट, सरोज गोयल, देवीदास तीर्थानी, शिक्षा संकुल के मुकेश कुमार, हर्ष नागर, जुगनू दरियानी, गजेंद्र सिंह राठौड़, पूनम चंद, धर्मराज जेतावत, गुंजन आर्य, मंजू वर्मा व अन्य मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अधिवेशन को पूर्ण सहयोग देकर सफल बनाने का वादा किया।