Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रियंका चोपडा की फैन है एक्ट्रेस दिशा पटानी
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपडा की फैन है एक्ट्रेस दिशा पटानी

प्रियंका चोपडा की फैन है एक्ट्रेस दिशा पटानी

0
प्रियंका चोपडा की फैन है एक्ट्रेस दिशा पटानी
Disha Patani a fan of Priyanka Chopra
Disha Patani a fan of Priyanka Chopra
Disha Patani a fan of Priyanka Chopra

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म भारत बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी की मुख्य भूमिका होगी।

दिशा पटानी ने खुद को प्रियंका चोपड़ा की फैन कहा है। फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका के साथ काम करने को लेकर अपनी तैयारी पर दिशा पटानी का कहना है कि वह प्रियंका की बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने शुक्रवार को फिल्म के सेट पर दिशा का स्वागत किया।

प्रियंका ने दिशा का स्‍वागत करते हुए लिखा कि दिशा पटानी का ‘भारत’ में स्वागत है। यह प्यारा है, बरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दिशा ने प्रतिक्रिया दी कि बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं आपकी बड़ी प्रशंसक हूं और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।

उल्लेखनीय है कि ‘भारत’ वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है. यह अतुल अग्निहोत्री के रीयल लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 में ईद पर रिलीज होगी।