Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करेंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित
होम Entertainment Bollywood खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करेंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित

खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करेंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित

0
खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करेंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित
Ridhima Pandit to participate in 'Khatron Ke Khiladi 9'
Ridhima Pandit to participate in 'Khatron Ke Khiladi 9'
Ridhima Pandit to participate in ‘Khatron Ke Khiladi 9’

मुंबई। टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करती नजर आ सकती है। कलर्स चैनल पर बहुत जल्द रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी शो लेकर आ रहे हैं। इस बार नए सीजन में एक बार फिर से नए कलाकार जुड़ने जा रहे हैं।

इस शो में प्रतिभागी के रूप में इस अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है। शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रिद्धिमा ने सभी को काफी प्रभावित किया था। दर्शकों को वह हमेशा ही पसंद आती रही हैं। इस शो के बाद रजनीकांत बनी रिद्धिमा ने कॉमेडी शो में काम किया।

रिद्धिमा ने इससे पहली एंटरटेनमेंट की रात में भी काम किया और अब वह इस शो में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस साल रोहित शेट्टी के इस शो में कई नए बदलाव आने वाले हैं और मनोरंजन का नया तड़का भी लगने वाला है। शो में संभावित नाम हैं करन पटेल, बिग बॉस फेम अर्शी खान, कविता कौशिक, अविका गौर, आदित्य नारायण, देवोलीना भटाचार्य, श्वेता तिवारी, भारती सिंह और जैन इमाम।