Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
May 24 in history : aligarh muslim university
May 24 in history : aligarh muslim university
May 24 in history : aligarh muslim university

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1875…सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
1954….माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म।
1985…. बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेगाें की मौत हुई।
1986…. मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1993….कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
2000…. प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन।
2001….नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002….रूस और अमेरिका ने माॅस्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
2004….उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2013….राफेल कोरेया तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति बने।
2014….थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।