Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत लाई गई मूकबधिर 'गीता' के लिए 26 विवाह प्रस्ताव मिले
होम Madhya Pradesh Bhopal भारत लाई गई मूकबधिर ‘गीता’ के लिए 26 विवाह प्रस्ताव मिले

भारत लाई गई मूकबधिर ‘गीता’ के लिए 26 विवाह प्रस्ताव मिले

0
भारत लाई गई मूकबधिर ‘गीता’ के लिए 26 विवाह प्रस्ताव मिले
MEA Selects 26 Marriage Proposals for mute def Geeta, Asks Indore Authorities for Her Opinion
MEA Selects 26 Marriage Proposals for mute def Geeta, Asks Indore Authorities for Her Opinion

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में रह रही पाकिस्तान से भारत लौटी मूकबधिर गीता के विवाह के लिए कुल 26 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। गीता ने बुधवार को इनमें से 15 प्रस्तावों का चयन कर लड़कों से मिलने की इच्छा जताई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया 26 अक्टूबर 2015 को विदेश मंत्रालय द्वारा भारत लायी गई गीता के माता-पिता को तलाश करने के प्रयास सरकार कर रही है। गीता को इंदौर में रखकर सांकेतिक भाषा की तालीम दी जा रही है।

सरकार के प्रयासों के बावजूद गीता के माता-पिता के नहीं मिलने पर उसके विवाह के प्रयास शुरू किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के निर्देशों पर गीता के लिए वर तलाश किया जा रहा है।

सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि गीता से विवाह करने के लिए विभिन्न राज्यों के 26 लड़कों ने अपना प्रस्ताव भेजा है। गीता ने 15 प्रस्तावों का चयन किया है। भविष्य में विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद उनको गीता को मिलवाया जाएगा।

भारत निवासी होने की सम्भावनाओं के चलते गीता को पाकिस्तान से भारत लाया गया था। भारत सरकार ने दावा किया था कि गीता भारत से भटक कर 12 साल पहले पाकिस्तान चली गई थी। 12 वर्षों तक पाकिस्तान के एक यतीमखाने में रही गीता को भारत लाने के बाद इंदौर में रखा गया है।