Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्यूटी पॉर्लर को बाय बाय, गर्ल्स घर पर ही यूं करें मैकअप
होम Health Beauty And Health Tips ब्यूटी पॉर्लर को बाय बाय, गर्ल्स घर पर ही यूं करें मैकअप

ब्यूटी पॉर्लर को बाय बाय, गर्ल्स घर पर ही यूं करें मैकअप

0
ब्यूटी पॉर्लर को बाय बाय, गर्ल्स घर पर ही यूं करें मैकअप

यूं तो हर गर्ल मेकअप की दीवानी होती है, उस पर शादी और पार्टी में जाना हो तो सुंदर दिखने के लिए घर की चारदीवारी से बाहर ब्यूटी पॉर्लर का सहारा लेती हैं। ब्यूटी पॉर्लर संचालक भी प्रोफेशनल्स मेकअप करने के लिए उनसे मोटी फीस वसूलते हैं।

महंगाई के इस दौर में हर लडकी के लिए ब्यूटी पॉर्लर जाना बस की बात नहीं। इसलिए हम यहां मेकअप की बेसिक जानकारी दे रहें है ताकि गर्ल्स अपने घर पर ही मनचाहा मेकअप कर सकती हैं। इस आलेख में हम आपको ऐसे मेकअप की टिप्स बता रहे हैं जिससे हर नजर आप पर आकर ठहर जाएगी।

शादी पार्टी हो या फिर कोई ओर फंक्शन, गर्ल्स की चाहत होती है कि देखने वाला उसकी ब्यूटी की तारीफ करे। उसके शृंगार पर सबकी टिकी जाए। इसमें मेकअप की बडी भूमिका होती है। मेकअप अच्छे से अच्छा होना चाहिए, मेकअप भी ऐसा हो जो कई दिनों तक असर दिखाता रहे। ऐसे मेकअप के लिए गर्ल्स चाहे तो ब्यूटी पॉर्लर में प्रोफेशनल्स की हेल्प ले जा सकती हैं। कुछ गर्ल्स को पार्लर जाने में हिचकिचाहट होती है तो वे मेकअप घर पर भी कर सकती हैं या करवा सकतीं हैं। इससे ब्यूटीपार्लर में लगने वाली मोटी फीस से बचा जा सकता है। लिजिए हम बताते हैं कि मेकअप के लिए क्या करें और कैसे करें।

सबसे पहले चेहरा धोएं

मेकअप करने से पहले चेहरा साफ सुथरा होना चाहिए, इसके लिए जरूरी है कि चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। चेहरे को धोने आप किसी प्राकृतिक फेसवाश या किसी माइश्चराइज़र क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। इससे चेहरे पर जमी धूल मिट्टी की परत निकल जाएगी।

ऐसे बनाएं मेकअप का बेस

मेकअप आपकी ब्यूटी में ओर निखार लाता है इसलिए जरूरी है कि मेकअप का बेस ठीक से बनाया जाए। मेकअप से चेहरे के कील मुहांसे, पिंपल्स, दाग-धब्बे और अन्य निशान छिपाए जा सकते हैं। आजकल मार्केट में अलग अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं, इनसे मेकअप बेस बनाना सहज हो जाता है।

मेकअप बेस से पहले फाउंडेशन

मेकअप में फांउंडेशन की अहम भूमिका होती है। इसलिए मेकअप का बेस बनाने के लिए फाउंडेशन में कोई ब्यूटी क्रीम मिलाकर चेहरे, गर्दन और शरीर के दिखाई देने वाले भाग (हाथ, पेट आदि) पर हल्के हाथों से थप थपाकर लगाया जाता था। ध्यान रखें कि गर्मियों में फ़ाउंडेशन बेस मेकअप करने कर रहीं हैं तो पसीना आने लगता है और मेकअप खराब हो जाता है। फाउंडेशन के प्रयोग करने पर चेहरे पर पिंपल्स भी उभर सकते हैं। इस तरह का फ़ाउंडेशन 35 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए अच्छा रहता है।

कैसा हो कंसीलर, कैसे करें यूज

किसी भी अच्छे कंसीलर का प्रयोग करके बेहतर बेस बनाया जाता है। यं तो कंसीलर कई प्रकार के होते हैं जैसे ब्रश टाइप, क्रीम टाइप (डिब्बी में स्पंज) और टूब टाइप। क्रीम वाला कंसीलर प्रयोग करने के लिए साथ में मिलने वाले स्पंज से चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से थप थपाकर लगाया जाता है।

नाक को पतला और खूबसूरत दिखाने के लिए नाक के दोनों तरह हल्के रंग का कंसीलर लगाएं और नाक की लम्बाई में हाइलाइटर लगाना चाहिए। फाउंडेशन या कंसीलर चाहे किसी भी तरह का प्रयोग करें, लेकिन चेहरे से रंग के अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। यानि मेकअप का बेस बनाने के लिए अपने रंग से स्किन टोन का ख्याल रखना चाहिए। इससे आप ज्यादा ख़ूबसूरत दिखेंगी।

बेस के बाद का स्टेप फ़र्स्ट टचअप

मेकअप का बेस तेयार करने के बाद अगला काम फ़ेस को फ़र्स्ट टचअप देना होता है, इसमें ब्लशर का प्रयोग किया जाता है। ध्यान रखें ब्लश को फैला और दबाकर प्रयोग न करें। स्किन टोन के अनुसार ब्लशर काम में लें। अपने चेहरे के रंग से मिलता ब्लशर ही खरीदें। सांवले रंग के लिए भूरे और गोरे रंग के लिए गुलाबी ब्लशर सबसे अच्छा होता है। मेकअप में फिनिश बहुत जरूरी है। आंखों का मेकअप शुरु करने से पहले ध्यान रखें कि मेकअप ब्लेंड हो जाए। यानि उसका पता न चले।

आंखों का मेकअप करना

आंखों को सुंदर और बड़ा दिखाने के लिए बारी बारी से आइलाइनर, मसकारा और आइशैडो को लगाना चाहिए। सबसे पहले आइशैडो लगाएं, इसे ड्रेस कलर के अनुसार रखें। आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए गहरा रंग प्रयोग करें। अब आइलाइनर की बारी है। आंखों को गहरा दिखाने के लिए आंखों के नीचे आइलाइनर लगाएं, इससे आंखें बड़ी दिखेंगी और काजल लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। इसके बाद मसकारा प्रयोग करें। मसकारे को बड़े ध्यान से लगाएं, नहीं जल्दीबाजी में मेकअप खराब होने का डर रहता है। आइब्रो का आकार सही करने के लिए आइब्रो पेंसिल का प्रयोग करके मनचाहा शेप दे सकते हैं।

होंठों का मेकअप करना

लिप्स्टिक का प्रयोग करके होंठों का मेकअप करते हैं। यह कई रंगों में आती है, स्किन के रंग के हिसाब से लिप्स्टिक का रंग चुनना चाहिए। चेहरे के मेकअप करने के लिए जिस तरह बेस बनाते हैं, उसी तरह होंठों के लिए भी बेस बनाना चाहिए। इसके लिए प्राइमर का प्रयोग किया जाता है। इससे होंठों की दरारें छिप जाती हैं। इसके बाद लिप लाइनर से होंठों की आउटलाइन बनाएं और होठों पर लिप्स्टिक लगाएं। लिप्स्टिक लगाने समय लिप लाइन का ध्यान रखना चाहिए और लिप्स्टिक को उसके बाहर न निकलने दें। लिप्स की शाइनिंग के लिए आप लिप ग्लो का प्रयोग कर सकती हैं।

क्विट मेकअप टिप्स संक्षेप में

शृंगार करने के लिए सबसे पहले फ़ेस की धूल हटाएं और माइश्चराइज़र साफ़ करें। इसके लिए रुई का प्रयोग करें। इसके बाद चेहरे के रंग से मैच करता हुआ फ़ाउंडेशन या कंसीलर लगाएं और फिर गालों पर ब्लश प्रयोग करें। इसके बाद आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मेकअप करें और आखिर में होंठों पर लिप्स्टिक और लिप ग्लो का प्रयोग करें।

महिलाएं इनसे भी ले सकती हैं राय

देश की जानी मानी कास्मैटिक सर्जन डाक्टर गीता अपने 16 साल के अनुभव के चिकित्सकीय अनुभव में हर नवाचार को अपनाती रहीं हैं। बीते 15 साल से वे कॉस्मेटिक सर्जन के रूप में काम कर रही है और आठ साल से भी अधिक समय से सौंदर्य, लेजर और कॉस्मेटिक सर्जरी का उनका अभ्यास है। वह दिल्ली एनसीआर में एकमात्र डॉक्टर है जिसने कॉस्मेटिक रोगी के लिए उपलब्ध सभी उपचार विधियों पर काम किया है। अपने परामर्श के माध्यम से, वह अपने मरीजों को सबसे व्यापक तरीके से मार्गदर्शन कर सकती है।