Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
May 26 in history : narendra modi appointed PM
May 26 in history : narendra modi appointed PM
May 26 in history : narendra modi appointed PM

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1739….मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान भारत से अलग हुआ।
1822…नार्वे में चर्च में आग लगने के कारण 122 लोगों की मौत।
1926….लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1946….सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय जन्म।
1957… बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 ….अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 …. जापान में 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 104 लोगों की मौत।
1986 …. हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक एवं राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन।
1987…. श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1999…. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
1999…. सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2006…. इंडोनेशिया के जावा में भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख लोग बेघर हो गये।
2014….भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।