Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना 353 रुपए चमका, चांदी 750 रुपए लुढ़की
होम Breaking सोना 353 रुपए चमका, चांदी 750 रुपए लुढ़की

सोना 353 रुपए चमका, चांदी 750 रुपए लुढ़की

0
सोना 353 रुपए चमका, चांदी 750 रुपए लुढ़की
Gold prices fall by Rs 105 to Rs 810 for silver in Delhi bullion market
Gold price up Rs 353, silver down by Rs 750
Gold price up Rs 353, silver down by Rs 750

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव के बीच घरेलू बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने के साथ ही वैवाहिक मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 353 रुपए उछलकर 32478 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 750 रुपए फिसलकर 40550 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा जा रहा है। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई सुस्ती और तेल की कीमतों में तेजी से कीमती धातुएं नरम पड़ी है।

इस दौरान सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत गिरकर 1304.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीकी सोना वायदा भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1304.2 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.08 प्रतिशत गिरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक नरमी के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 353 रुपए की तेजी लेकर 32,478 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,328 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

औद्याेगिक मांग कमजारे पड़ने से चांदी 750 रुपए की गिरावट के साथ 40,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा बढ़त में रही और यह 300 रुपए चढ़कर 40,760 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पड़े रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,478
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,328
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,550
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,760
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800