Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हेमकुंड साहिब, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
होम India City News हेमकुंड साहिब, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

हेमकुंड साहिब, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

0
हेमकुंड साहिब, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
Hemkund sahib and Lokpal Laxman temple doors are open dehradun
Hemkund sahib and Lokpal Laxman temple doors are open dehradun

चमोली/देहरादून। सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के साथ ही हिंदुओं की आस्था के केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शुक्रवार को खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक आस्था के दोनों केंद्रों में पूजा अर्चना एवं अरदास होगी।

गोविंदघाट से चली कल सुबह गुरुग्रंथ साहिब की पालकी रात घांघरिया में विश्राम के लिए रुकी। पूरे रास्ता बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ था। इसे देख श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं।

यहां से आज सुबह सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था पंच प्यारों के नेतृत्व में पालकी लेकर हेमकुंड के लिए रवाना हुआ। हेमकुंड पहुंचने पर करीब चार हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सुबह करीब नौ बजे हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट खोल दिए गए।

इस गुरुद्वारे के निकट ही हिंदुओं की आस्था का केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर है। इसके कपाट भी सुबह खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान किया।

गुरुद्वारा के कपाट खोलकर सतखंड में रखे गुरु ग्रंथ साहिब को परंपरानुसार सुखासन पर रखा गया। इसी के साथ सुखमणि पाठ अरदास करके सिखों के गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ऐसी मान्यता है कि गुरु गोविंद सिंह ने पूर्व जन्म में इस स्थान पर तपस्या की थी।

गुरुद्वारे में पहली अरदास के बाद सुखमनी साहब का पाठ किया गया। गुरुद्वारे के ठीक सामने दोनों निशान साहब के चोले संगतों ने बदले। साथ ही शबद कीर्तन, संतों का इतिहास आदि सुनाने का कार्यक्रम भी शुरू किया गया।