Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन पर किताब लिखेगी
होम Entertainment Bollywood आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन पर किताब लिखेगी

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन पर किताब लिखेगी

0

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन पर किताब लिखने जा रही है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट किताब लिखने जा रही हैं। उनकी ये किताब डिप्रेशन पर होगी। शाहीन, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं।

शाहीन ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि जब वो डिप्रेशन में थीं, तब उन्होंने किन कठिनाईयों का सामना किया। डिप्रेशन की वजह क्या थी और फिर वो इससे कैसे बाहर निकलीं। अब शाहीन की मां सोनी राजदान ने भी इस बात को कंफर्म किया है कि शाहीन किताब लिख रही हैं। सोनी राजदान ने बताया कि शाहीन ने किताब लिखना शुरू कर दिया है।

सोनी राजदान ने बताया, ‘शाहीन अपने अनुभवों के बारे में लिख रही है। इस किताब के जरिए वो लोगों को समझाना चाहती है कि अपनी हालत को एक्सेप्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है। यदि आपके साथ कोई मानसिक समस्या है तो सबसे पहले इसे खुद स्वीकार करें। शाहीन एक मजबूत और रचनात्मक लड़की है। ये उसका बहुत बहादुरी भरा फैसला है कि वो ऐसे किसी प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहती है। वह बहुत अच्छी लेखिका है। उसने ये किताब लिखने के बारे में हमें बताया था और हम उसके इस निर्णय से बहुत खुश हैं।’