Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
may 29 in history : Dara Singh Became The World Wrestling Champion
may 29 in history : Dara Singh Became The World Wrestling Champion

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1874 – स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।
1906 – जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।
1922 – इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।
1947 – भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना।
1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1968 – दारा सिंह कुश्ती के विश्व चैंपियन बने।
1970 – सोवियत संघ ने अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण किया।
1972 – भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन।
1985 – यूरोपियन फुटबॉल कप के फाइनल में हुए दंगों में 39 खेल प्रेमी मरे।
1987 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1990- दक्षिण अमरीकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।
2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली।
2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2012 – इटली के उत्तरी इलाके बोलोगना में भूकंप से 24 लोगों की मौत।