Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
May 30 in history : first indian newspaper Udant Martand
May 30 in history : first indian newspaper Udant Martand
May 30 in history : first indian newspaper Udant Martand

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू।
1539 – स्पेन के अन्वेषक हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 – सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।
1826 – पहले हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू।
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना।
1919 – गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1955 – देश में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एनएम जोशी का निधन।
1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बांग्लादेश के संस्थापक जिया उर रहमान एवं उनके परिवार की हत्या।
1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत।
2000 – आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन।
2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।
2013 – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन।