Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम India जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
June 03 in history : gopinath munde died
June 03 in history : gopinath munde died

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1748 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को ज़िंदा जला दिया गया।
1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का जन्म।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रबीन्द्रनाथ टैगोर को नाइटहुड से अलंकृत किया।
1943 – संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन स्थापित किया गया।
1947 – भारतीय नेताओं ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत विभाजन को स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1962 – एयर फ्रांस बोइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984- पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आंदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायी जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
2013 – उत्तर-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत।
2014 – नई दिल्ली में एक सड़क हादसे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन।