Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे
होम Headlines सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे

सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे

0

नई दिल्ली। सिंगापुर की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा किया जहां वह भारतीय युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा पर गए और नौसेना के अधिकारियों तथा जवानों के साथ बातचीत की।

मोदी तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर सिंगापुर की यात्रा पर हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह चांगी नौसैनिक अड्डे पर अस्थायी तौर पर तैनात भारतीय युद्धपोत आईएनएस सतपुडा पर गए जहां नौसैनिकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मोदी ने टि्वट किया कि आईएनएस सतपुड़ा पर सवार हुआ। नौसेना के अधिकारियों और नौसैनिकों से बातचीत करना हमेशा हर्ष और सम्मान का विषय रहा है। नौसेना के प्रहरियों का साथ गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नौसैनिकों के साथ ‘बडा खाना’ आयोजन में भी शरीक हुए।

इस मौके पर नौसैनिकों ने प्रधानमंत्री के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। वह सिंगापुर नौसेना के अधिकारियों से भी मिले। उनके साथ सिंगापुर के रक्षा मंत्री भी थे।